⚡दिल्ली के स्कूल नौवीं से 12वीं कक्षाओं को फिर से खोलने की कर रहे तैयारी
By Bhasha
कोविड-19 के कारण लंबे समय से बंद दिल्ली के स्कूलों में एक सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षाओं तक का संचालन बहाल होने के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल अपनी इमारतों को सैनेटाइज करने और नई समय सारणियां बनाने समेत विभिन्न कदम उठा रहे हैं.