⚡दिल्ली में 22 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश हुई
By Bhasha
दिल्ली में शनिवार को 22 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई जिससे करीब दो महीनों में शहर में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई. शहर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा है.