⚡मानसून के इस मौसम में बारिश 46 वर्षों में सबसे अधिक
By Bhasha
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि इस साल मानसून के अत्यधिक असामान्य मौसम में दिल्ली में अभी तक 1,136.6 मिलीमीटर बारिश हुई जो 46 वर्ष में सबसे अधिक तथा पिछले साल दर्ज की गयी बारिश से लगभग दोगुनी है.