⚡दिल्ली उच्च न्यायालय का ओडिशा के मयूरभंज में हवाई अड्डा बनाने का निर्देश देने से इनकार
By Bhasha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक हवाई अड्डे का निर्माण कराने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया. याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि 1940 में वहां बनाई गई एक हवाई पट्टी की मरम्मत कर हवाई अड्डा बनाया जाए.