दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में 500 स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए करीब 104 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. यह जानकारी एक आधिकारिक दस्तावेज से मिली है. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के "देशभक्ति बजट" के तहत दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा ऊंचे मस्तूल लगाने की परियोजना शुरू की गई है.
...