दिल्ली में 12वीं के एक छात्र को 20 वर्षीय महिला को यौन संबंध बनाने के लिए सोशल मीडिया साइट पर उसका उत्पीड़न करने, धमकी देने और उसे परेशान करने के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय लड़के की पहचान की.
...