⚡विकास परियोजनाओं में विलंब मंजूर नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
By Bhasha
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देर पर सख्त नाराजगी जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि किसी भी तरह की लेटलतीफी के लिए संबंधित अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.