शुक्रवार की शाम मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, ‘‘पहले किसानों का गला दबाया जाये और फिर उन्हें गले लगाने का ढोंग किया जाये यह नहीं चलेगा.’’ उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में मारे गए लोगों को 5 - 5 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए साथ ही मृतक किसानों के परिजनों को नौकरी और खेती नहीं कर पाने वाले किसानों को 10 - 10 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाये.
...