⚡केरल में बारिश जनित घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई, केंद्र ने मदद की पेशकश की
By Bhasha
केरल के दो जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में मृतकों की संख्या रविवार को बढ़कर 22 हो गयी. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति से निपटने के लिए राज्य को मदद की पेशकश की है.