अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा के फिरकी के जादू के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराकर गत चैंपियन टीम के खिलाफ लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ दिया. मुंबई के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) की पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बनाकर जीत दर्ज की.
...