⚡पोषण ट्रैकर पर दर्ज बच्चों, महिलाओं के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाते: स्मृति ईरानी
By Bhasha
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि पोषण ट्रैकर पर दर्ज बच्चों एवं महिलाओं के आंकड़े उनकी निजता को बनाये रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक नहीं किये जाते हैं और सरकार ने कुपोषण की समस्या को उच्च प्राथमिकता दी है .