राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में अंधेरा है. गहलोत यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला समानता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे.
...