⚡कच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के उच्चस्तर पर, लगातार 74वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
By Bhasha
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव वर्ष 2014 के बाद से अब तक के उच्चस्तर 87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 74वें दिन भी अपरिवर्तित बने रहे.