⚡माकपा कार्यकर्ता हत्याकांड: केरल उच्च न्यायालय ने 13 आरएसएस कार्यकर्ताओं को बरी किया
By Bhasha
केरल उच्च न्यायालय ने 2008 में तिरुवनंतपुरम में माकपा के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 13 कार्यकर्ताओं को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करने में नाकाम रहा.