⚡समलैंगिक विवाह को मान्यता की मांग वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से मांगा जवाब
By Bhasha
उच्चतम न्यायालय ने समलैंगिक जोड़ों की दो याचिकाओं पर केंद्र और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि को शुक्रवार को नोटिस जारी किया. समलैंगिक जोड़ों की इस याचिका में उनकी शादी को विशेष विवाह कानून के तहत मान्यता देने का अनुरोध किया गया है.