⚡रामलीला मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाई राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग की
By Bhasha
कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये यह मांग भी की कि राहुल को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए.