उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका के इस बयान को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट भी किया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस सम्मेलन में प्रियंका ने तीन मंडलों के 14 जिलों से आए 7,400 पदाधिकारियों के साथ संवाद किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, कांग्रेस के अभियानों, सोशल मीडिया और बूथ तक संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई.
...