⚡कांग्रेस सांसदों ने महंगाई, जीएसटी और निलंबन के मुद्दे पर संसद परिसर में धरना दिया
By Bhasha
कांग्रेस सांसदों ने महंगाई, कई खाद्य वस्तुओं को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लिए जाने का विरोध और अपने चार लोकसभा सदस्यों का निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए बुधवार को संसद भवन परिसर में धरना दिया.