⚡ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- पीएम मोदी सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाते तो जनता का विश्वास बढ़ता
By Bhasha
उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने देश में शनिवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान को राष्ट्रहित में बताया, साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि वह सबसे पहले टीका लगवाते तो देशवासियों का भी विश्वास बढ़ता।