⚡ कांग्रेस का दावा, गुजरात में कोरोना वायरस से अब तक 27, 000 लोगों की मौत
By Bhasha
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि गुजरात सरकार के 9000 से अधिक मौतों के आंकड़ों के विपरीत राज्य में अब तक 27000 से अधिक लोगों की कोविड-19 के चलते जान चली गयी. उसने मांग की कि उन सभी के परिवारों को चार-चार लाख रूपये का मुआवजा दिया जाए.