⚡दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी, वायु गुणवत्ता बेहद खराब
By Bhasha
दिल्ली मंगलवार को भी शीतलहर की चपेट में रही और शहर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. सफदरजंग वेधशाला ने यह जानकारी दी, जिसके आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक मानक माना जाता है.