⚡बादल फटने की घटना:मृतक संख्या बढ़ कर 16 हुई ; 15000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
By Bhasha
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आयी बाढ़ के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 16 हो गई. वहीं, कई लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच बगैर रूके तलाश अभियान जारी है.