⚡चोकसी के कथित अपहरण में हमारे शामिल होने के दावे ‘पूरी तरह बकवास’: डोमिनिका के प्रधानमंत्री
By Bhasha
डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूज़वेल्ट स्केरिट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के कथित अपहरण में उनकी सरकार के शामिल होने के दावों को ‘‘पूरी तरह से बकवास’’ करार दिया है. स्थानीय मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई.