⚡मुख्यमंत्री योगी ने उप्र के पुलिसकर्मियों को 500 रुपये मासिक मोटरसाइकिल भत्ता देने की घोषणा की
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुलिसकर्मियों को 500 रुपये मासिक मोटरसाइकिल भत्ता दिये जाने की घोषणा की.