⚡‘शिवसेना नेता’ के पद से हटाए जाने को कानूनी रूप से चुनौती देंगे मुख्यमंत्री शिंदे: बागी विधायक
By Bhasha
शिवसेना के एक बागी विधायक ने शनिवार को कहा कि अगर उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ‘शिवसेना नेता’ के पद से हटाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेते हैं, तो वह (शिंदे) इस कदम को कानूनी रूप से चुनौती देंगे.