⚡Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हुई
By Bhasha
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई. डाक्टरों के अनुसार वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें दो तीन दिन पूर्ण आराम की सलाह दी गई है.