पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को ‘काले अंग्रेज़’ का दल बताया जो 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतने की कोशिश कर रही है. इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटलवार करते हुए कहा कि उनका रंग भले ही ‘काला हो’ लेकिन उनकी ‘नीयत साफ’ है.
...