⚡केंद्र को जीएसटी आने के बाद से शुरू राज्यों की आर्थिक मदद जारी रखनी चाहिए: अजित पवार
By Bhasha
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद से केंद्र सरकार राज्यों को जो वित्तीय सहायता दे रही है, वह उसे कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कम से कम और दो वर्ष के लिए जारी रखना चाहिए.