राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों को देय जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि की गणना राज्य के सकल राजस्व घाटे के आधार पर कर भुगतान करने तथा जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्यों की अतिरिक्त उधार लेने की सीमा अगले वित्त वर्ष के लिए बढ़ाने का भी अनुरोध किया है।
...