⚡सीबीआई ने एफडी घोटाले में दिल्ली सरकार के वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
By Bhasha
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 223 करोड़ रुपये के सावधि जमा घोटाले के सिलसिले में दिल्ली सरकार के वन विभाग के अज्ञात अधिकारियों और बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने बुधवार को यह जानकारी दी।