⚡कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सीबीआई ने की तृणमूल विधायक से पूछताछ
By Bhasha
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक परेश पाल मंगलवार को सीबीआई के सामने पेश हुए. पाल बेलीघाटा से विधायक हैं.