⚡सीबीआई ने मवेशी तस्करी मामले में तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया
By Bhasha
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल को मवेशी तस्करी मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.