जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह एक बस के पलट जाने से उसमें सवार बिहार निवासी चार यात्रियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बारसू इलाके में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई.
...