वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 355 अंक और चढ़ गया. इसके अलावा मजबूत होते रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई.
...