⚡सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार
By Bhasha
जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुये अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को मंगलवार रात घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.