⚡कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक डेल्टा, ओमीक्रोन के खिलाफ प्रतिरक्षा को करती है मजबूत
By Bhasha
कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के खिलाफ टीके का प्रभाव बढ़ाती है और ओमीक्रोन के बीए.1.1 तथा बीए.2 स्वरूपों के खिलाफ प्रतिरक्षा को मजबूत करती है. आईसीएमआर और भारत बायोटेक के अध्ययन में यह बात कही गई है.