कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मौत पर खुशी जताने वाले सोशल मीडिया पोस्ट की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने को कहा है।
...