⚡Uttar Pradesh: फर्रुखाबाद में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या का आरोप
By Bhasha
फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली इलाके में शुक्रवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. परिजनों ने युवक की प्रेमिका के परिजनों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.