सेना की विमानन इकाई का हेलीकॉप्टर रुद्र तीन अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हो कर झील में गिर गया था. वह उस समय प्रशिक्षण उड़ान पर था. कई एजेंसियों के एक दल ने तलाश एवं बचाव अभियान चलाया. उसने हेलीकॉप्टर का मलबा भी बरामद किया है. यह हेलीकॉप्टर पठानकोट स्थित ‘एविएशन स्क्वाड्रन’ का था.
...