⚡बीएमसी ने 22 अक्टूबर से कोविड नियमों के पालन के साथ सिनेमा हॉल, थिएटर खोलने की अनुमति दी
By Bhasha
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को शहर के सिनेमा हॉल, थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभागारों को 22 अक्टूबर से कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दे दी.