⚡ ट्विटर की सफाई, कहा- 6 महीने तक निष्क्रिय या अकाउंट अधूरा रहने के बाद हटाया गया ब्लू बैज
By Bhasha
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ब्लू टिक चिह्न हटाए जाने के बाद छिड़े विवाद में ट्विटर ने शनिवार को कहा कि अगर अकाउंट अधूरा है या छह महीने तक निष्क्रिय रहता है तो नियमों के तहत ब्लू बैज अपने आप हट जाता है।