⚡तेलंगाना में भाजपा का ‘मिशन 90’, अप्रैल से पहले 10 हजार गांव स्तरीय बैठकों की योजना
By Bhasha
तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता में आने को आतुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘मिशन 90’’ की रूपरेखा तय की है और इसके तहत अप्रैल से पहले 10,000 गांव स्तरीय बैठकों के अलावा उसने और कई कार्यक्रमों की भी योजना बनाई है।