केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ छोड़कर कांग्रेस और राजद से हाथ मिलाया है. शाह ने कहा कि नीतीश कुमार की यह महत्वाकांक्षा ‘‘प्रत्येक तीन वर्ष में जोर पकड़ लेती है.
...