⚡राहुल गांधी की टिप्पणी पर बवाल, सवारकर के 'अपमान' के बाद कांग्रेस के पुणे कार्यालय में घुसे BJP कार्यकर्ता
By Bhasha
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता शुक्रवार को कांग्रेस के पुणे नगर मुख्यालय में घुस गये और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर पर टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी की तस्वीरों पर कालिख पोतने की कोशिश की. पुलिस ने यह जानकारी दी.