⚡BJP को है कॉन्फिडेंस, पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगी पार्टी, अमित शाह ने भरा दम
By Bhasha
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विश्वास जताया कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक सीट एवं वोट हासिल करके राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी।