⚡भाजपा ने पंजाब में 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर ‘आप’ विधायकों को खरीदने की कोशिश की:केजरीवाल
By Bhasha
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पंजाब में उनकी पार्टी के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर खरीदने की कोशिश करने का बुधवार को आरोप लगाया.