⚡भाजपा ने बंगाल में उसके कार्यकर्ताओं पर किए गए ‘हमले’ की जांच के लिए समिति गठित की
By Bhasha
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर उसके कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों के मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया और राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.