⚡भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के साथ आपत्तिजनक और अपमानजनक व्यवहार किया : कांग्रेस
By Bhasha
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सोमवार को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के कई सांसदों एवं मंत्रियों ने सोनिया गांधी के साथ आपत्तिजनक और अपमानजनक व्यवहार किया तथा ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई थी कि उन्हें (सोनिया को) चोट भी पहुंच सकती थी.