समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों और अन्य ऐतिहासिक हस्तियों को अपना बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व सभी के हैं और उनका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.
...