⚡भाजपा सरकार तीन कृषि कानून वापस ले ले, यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: अखिलेश यादव
By Bhasha
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के दो ही काम है, एक समाजवादी पार्टी के कामों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना.